रोटरी क्लब मसूरी द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी- रोटरी क्लब मसूरी द्वारा महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (MYSSVM) में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं पैथोलॉजिकल परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 150 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का संचालन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान भी दिया।
शिविर में डॉक्टर परामर्श, डाइटिशियन परामर्श, रक्तचाप (बीपी) जांच, रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस) परीक्षण, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) एवं ईसीजी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मैक्स हॉस्पिटल की टीम में डॉ. शुभम भट्ट, डाइटिशियन डॉली बलियान, मार्केटिंग टीम लीडर प्रदीप कुमार, ईसीजी तकनीशियन सुशील अत्री सहित नर्सिंग एवं पीएफटी स्टाफ शामिल रहे।
रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने मैक्स हॉस्पिटल की टीम का स्वागत किया तथा परियोजना की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब मसूरी एवं मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। शिविर ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
रोटरी क्लब मसूरी भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

इस अवसर पर क्लब की सचिव रोटेरियन योगिता गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, विपुल मित्तल, शैलेंद्र करणवाल, मनमोहन करणवाल, सुविज्ञ सभरवाल तथा रोटेरियन मयूर एवं रोटेरियन शिवम उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *