मसूरी पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, वाहन किया गया सीज

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीकोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा गज्जी बैण्ड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही हैं।


चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL 4CAZ 6536 को रोककर जांच की गई। उक्त वाहन को धुर्व कुमार पुत्र विजेंद्र कुमार, निवासी रोहिणी, नई दिल्ली, उम्र लगभग 20 वर्ष द्वारा चलाया जा रहा था।
वाहन की जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में मोटर वाहन अधिनियम एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से ब्लैक फिल्म, हूटर तथा लाल-नीली बत्ती लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया,किंतु वह कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाया जाना पाया गया।
वाहन में पाए गए विभिन्न उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई तथा वाहन संख्या DL 4CAZ 6536 को मौके पर ही सीज कर दिया गया।


मसूरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं तथा अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग ना करें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *