किसी अप्रिय घटना के इंतजार में पालिका प्रशासन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटन सीजन के चलते शहर में पर्यटकों कि चहलकदमी भी बढ़ी हैं।

नगर पालिका परिषद मसूरी का दायित्व सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र के विकास का रहता हैं।

विगत कई वर्षों से नगर पालिका परिषद मसूरी को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग जो शहीद भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस से होकर सुपर होटल तक सड़क के किनारे बनीं रेलिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त स्थिति में हैं।

पालिका सम्पर्क मार्ग पर बनीं रेलिंग कई स्थानों से सड़क के बाहर इसका झुकाव साफ़ देखा जा सकता हैं। लोगों द्वारा बताया गया कि इस स्थान से पहले एक व्यक्ति नीचे गीर गया था जो कि नीचे लंढौर रोड़ पर खड़े वाहनों पर रुका था।

इस स्थान पर बनीं रेलिंग कि ऊंचाई भी इतनी कम है कि अगर कोई व्यक्ति रेलिंग से टकरायें तो वह रुकने कि बजाय सड़क से नीचे लंढौर रोड़ पर पहुंच जायेगा।

इस मार्ग के नीचे लंढौर बाजार को जाने वालीं सड़क पर मछली विक्रेता कि दुकान से पहले एक रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।

लगभग एक वर्ष पूर्व इसी स्थान से नीचे गिरकर एक व्यक्ति चोटिल हो गया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा इस स्थान पर एक बोर्ड को तारों से बांध रखा हैं। जो कि शहर कि सुन्दरता और सुरक्षा कि दृष्टि से उपयुक्त नहीं हैं।

मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा बताया गया कि इस स्थान पर बहुत पहले रेलिंग का निर्माण कार्य करवाया गया था। जो कि आज एंटीक के रूप में देखा जाता हैं। जल्द ही बरसात के बाद पालिका सम्पर्क मार्गों के सुधारीकरण का कार्य करेंगी।

