अखिल महिला समिति ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की चित्रकला निबंध और कविता प्रतियोगिता
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- अखिल महिला समिति की मसूरी शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर राजकीय माध्यमिक स्कूल बार्लोगंज मसूरी में एक बहुआयामी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके साथ ही बच्चों के लिए कविता पाठ का भी आयोजन हुआ।
*बच्चों ने दिखाया हुनर,बांटे गए पुरस्कार*
विद्यालय के सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह और सुंदर प्रस्तुति देकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप किताबें और खाद्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय की शिक्षाओं को पौधे वितरित किए गए।

भरोसी रावत अध्यक्षा अखिल महिला समिति मसूरी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के समापन पर स्टैंडिंग कमेटी मेंबर (स्थाई समिति सदस्य) कमल शर्मा ने विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और भोजन माताओं के सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बच्चों को इस उत्साह पूर्वक और सहभागिता के लिए बधाई दी सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायक रहा।
इस मौके पर अखिल महिला समिति की मसूरी शाखा अध्यक्षा भरोसी रावत,सचिव गीतू मनचंदा,कोषाध्यक्ष उषा धनाई और सदस्यों में रजनी अरोड़ा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

