भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात का कार्यक्रम सभी 69 बूथों पर सुना गया।
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मन कि बात कार्यक्रम मोबाइल, कंप्युटर, टेलीविजन, रेडियो पर सुना और देखा गया, सभी ने उत्साहित होकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देश और दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सामाजिक व्यवहार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और संस्कृति जैसे विषयों को जोड़ते हुए जनता से संवाद किया. कार्यक्रम में कई प्रेरक कहानियों और पहलों को भी साझा किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाई है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से सामूहिक प्रयासों, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. कार्यक्रम में भारत की परंपराओं और आधुनिक तकनीक के मेल को भी खास तौर पर रेखांकित किया गया.

