संदीप रावत अध्यक्ष और संदीप नेगी बने प्रांतीय महामंत्री, “संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाने का लिया प्रण”
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून –फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न। देहरादून फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला,देहरादून में संपन्न हुआ।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड आर०के०मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल आफ सर्विस उत्तराखंड मुकेश बहुगुणा,प्रांतीय महामंत्री राकेश रावत,जनपद अध्यक्ष देहरादून मुकेश ध्यानी एवं जनपदीय महामंत्री देहरादून ने प्रतिभाग किया।

अधिवेशन में जनपद अध्यक्ष एवं महामंत्री को चुनाव आब्जर्वर नामित कर चुनाव संपन्न कराया गया। अधिवेशन में निम्न प्रकार प्रांतीय कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हुई।

संदीप सिंह रावत – प्रांतीय अध्यक्ष ,
पंकज मैंदोलिया – प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप नेगी – प्रांतीय महामंत्री
श्रीमती मंजू खनसली – उपाध्यक्ष
भुवन सिंह राणा – उपाध्यक्ष
अमित सिंह चौहान – प्रांतीय कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह बिष्ट- सम्प्रेक्षक
अधिवेशन में प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री,जनपद अध्यक्ष, देहरादून जनपद महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश के विभिन्न कार्मिकों के सदस्यों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप रावत , महामंत्री संदीप नेगी और समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि वन विभाग के मिनिस्ट्रियल संवर्ग की पदोन्नति, वेतन विसंगति और अन्य लंबित समस्याओं को प्राथमिकता से शासन के समक्ष रखा जाएगा एवं कर्मचारियों के हितों के लिये हमेशा संघर्ष किया जाएगा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि सभी साथियों के सहयोग से संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाया जायेगा।
अधिवेशन में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री जेपी भट्ट, महामंत्री दीवान सिंह चौहान, कुलदीप रावत,दीपचंद पाण्डेय, रविंद्र राणा, सुमित नेगी,सुनील कुमार , शेखर जोशी, प्यारे लाल मिश्रा,पंकज बिष्ट, संजय कुमार, धीरज कुमार आदि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।


