VIP बनकर माल रोड पर हूटर बजाने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी,वाहन किया सीज

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी- कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा माल रोड क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), सफेद रंग को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था, जिसका प्रयोग कर वाहन चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था।
वाहन में अवैध रूप से हूटर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
सीज वाहन : वाहन संख्या – HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), सफेद रंग
मसूरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर, फ्लैश लाइट अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नियमसम्मत यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *