उपद्रव मचा रहें हरियाणा के युवक को लिया गया हिरासत में,MV एक्ट में वाहन किया सीज

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.06.2026 को रात्रि के समय थाना क्षेत्र मसूरी में कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियों और पर्यटकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है सूचना पर थाना मसूरी से चीता मोबाइल व रात्रि अधिकारी मौके पर पहुंचे  मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था।

जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। उपद्रव कर रहे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति *नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र लगभग 36 वर्ष* को हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल परीक्षण) कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत निरुद्ध किया गया। इसके उपरांत गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे संबंधित माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। उक्त व्यक्ति के वाहन कार का चालान भी mv एक्ट के तहत किया गया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *