रोटरी क्लब मसूरी द्वारा वोकेशनल अवार्ड 2026 का किया गया आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- रोटरी क्लब मसूरी द्वारा रोटरी वोकेशनल अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रमों में 18 संस्थानों और विभागों के कर्मचारियों/अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

हर विभाग से सबसे जागरूक और अपने काम के प्रति संवेदनशील व्यक्ति को पुरुस्कृत किया गया। इस चयन में प्रत्येक विभाग/संस्थान/हॉस्पिटल के उच्चतम अधिकारी से एक नाम नामित करने का आग्रह किया गया, जिसके बाद ही चयन समिति ने इस कार्यक्रम में ये सभी नाम शामिल किए।

रोटरी मसूरी का ये कदम सभी साथियों को जागरूक व प्रयोत्साहित करने का काम भी करेगा जिससे की समाज के सभी व्यक्तियों को आपके विभाग का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और कार्यक्रम के चेयरमैन रजत अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब हर साल वोकेशनल अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें मसूरी के विभिन्न विभागों/संस्थाओं/हॉस्पिटल के कर्मचारियों/अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित करती है इस बार 18 विभिन्न विभागों के 18 कर्मचारियों/अधिकारियों को उनके द्वारा अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने की सम्मानित किया जा रहा है जिससे कि उनका प्रोत्साहन हो सके और वह अच्छा काम कर सके और इन्हीं से सीख लेकर दूसरे कर्मचारी और अधिकारी भी अच्छा काम कर सके।

सम्मानित हुए लोगों में दीपक रावत,लाइनमैन, उत्तर प्रदेश परिषद, मसूरी
वीरेंद्र सिंह बिष्ट
स्वच्छता निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, मसूरी
मदन सिंह
एम्बुलेंस सेवा, नगर पालिका परिषद, मसूरी
अमित डबराल
कांस्टेबल, मसूरी पुलिस
मीना सिंह
वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, उपमंडल अस्पताल, मसूरी
टोनी सैनी
एम्बुलेंस सेवा, संत निरंकारी मंडल, मसूरी
अंकुर कुमार
उप कमान, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी, मसूरी
नितिन सिंह चौहान
फायरमैन, अग्निशमन कार्यालय, मसूरी
प्रदीप कुमार
कंडक्टर, उत्तराखंड रोडवेज, मसूरी
संजीव कुमार
पर्यवेक्षक, एम.डी.डी.ए., मसूरी
अभिषेक सजवाण
वन निरीक्षक, मसूरी वन प्रभाग
प्रवीण कुमार सैनी
सब पोस्ट मास्टर, मसूरी
अभिनय रावत
नायब नाजिर, उपमंडल कार्यालय, मसूरी
प्रदीप शाही
अतिरिक्त सहायक अभियंता, पी.डब्ल्यू.डी., मसूरी
अमित कुमार कश्यप
राष्ट्रीय राजमार्ग, मसूरी
मनोज सिंह
फील्ड इंजीनियर, बी.एस.एन.एल., मसूरी
डॉ.काव्या
जूनियर डॉक्टर, बेनेवोलेंस केयर हॉस्पिटल, मसूरी
अजय बाबूलाल
रेडियोग्राफर, लंढौर सामुदायिक अस्पताल, मसूरी

रजत अग्रवाल और दीपक गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब लगातार सामाजिक हितों के कार्य लगातार करता आया है बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनका मूलभूत सुविधाएं और स्वास्थ्य संबंधित लाभ पहुंचा जा रहे हैं।

मसूरी में समय-समय पर फ्री मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं जिसमें मसूरी के विभिन्न समुदाय और क्षेत्र को लोग प्रतिभागी करके उन स्वास्थ्य कैंपों का लाभ लेते हैं उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब लगातार जनता को लाभ बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।


