लायंस क्लब मसूरी द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व राष्ट्रीय चार्टर्ड एकाउंटेंट दिवस (सीए दिवस) पर विभूतियों को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- लायंस क्लब मसूरी द्वारा आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व राष्ट्रीय चार्टर्ड एकाउंटेंट दिवस (सीए दिवस) कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मसूरी में कार्यरत डॉक्टरों और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सी.ए) को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली विभूतियों में
डॉक्टर.खजान चौहान (CMS) सिविल अस्पताल,मसूरी
डॉक्टर सुशील सैनी सिविल अस्पताल,मसूरी
डॉक्टर बीणा सिंह,डॉक्टर हिमानी पायल
डॉक्टर सृष्टि करणवाल,दन्त चिकित्सक
चार्टर्ड एकाउंटेंट (सी.ए) जगजीत सिंह स्ने रहें।
इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी के अध्यक्ष लायंन राजन विरमानी,सेक्रेटरी लायन अतुल अग्रवाल,ट्रेजरर लायन संजय अग्रवाल ए के मित्तल,संजय अग्रवाल, विजेंद्र चौधरी,एम०पी०एस खुराना,आभा अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह,निशा वीरमणि जैन आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

