गोल्डन लायनेस क्लब, मसूरी हिल्स द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर महिला डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- गोल्डन लायनेस क्लब,मसूरी हिल्स द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर झूलाघर स्थित एक होटल के सभागार में उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल मसूरी कि महिला डॉक्टरों को किया गया सम्मानित।

नये सत्र की शुरुआत करते हुए गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स कि सदस्याओं द्वारा डॉक्टरों को तिलक लगाया गया और फ़िर उनसे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल मसूरी कि डाॅक्टरों को उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को लेकर प्रमाणपत्र और उपहार दिए गए।

डॉक्टर बीना और डाॅक्टर हिमानी द्वारा महिलाओं को रोग संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारीयां प्रदान कि गई।

इस मौके पर अंम्बुज अग्रवाल,अध्यक्ष गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी निशु गुप्ता,सचिवा वंदना विरमानी,अनुपम हांडा जोन चेयरपर्सन डॉक्टर  डाॅक्टर बीना सिंह जायनाकोडिक्स सिनियर मेडिकल सिविल अस्पताल डाॅक्टर हिमानी पायल मेडिकल ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल रुबी,शशि,रजनी,माधुरी,पूनम,लता,सीमा, निशु,वंदना के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *