देहरादून के 7 जगहों पर करवाया गया माॅक ड्रिल अभ्यास,मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी द्वारा भी मानसून में होने वाली घटनाओं को लेकर देखीं गयी तैयारियां
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून –मॉक ड्रिल अभ्यास गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, जमनपुर, सेलाकुई DTD 2
स्टेजिंग एरिया में पहुंचने पर विकासनगर के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार (इंसिडेंट CDR) और सी०ओ० अनुराग सिंह विकासनगर ने घटनाक्रम कि जानकारी ली व बचाव दलों को दिशा-निर्देश दिये। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी के साथ माॅक ड्रिल अभ्यास को देखा गया और राहत बचाव अभियान में ज़रुरी उपकरणों कि जानकारियां भी अधिकारियों द्वारा दि गयी।

भारी बरसात के कारण जमनपुर,सेलाकुई के प्राइमरी स्कूल में पानी भर गया था और 30 विधार्थी स्कूल में फंस गए थे।

छात्र-छात्राओं को राहत बचाव दल द्वारा सकुशल निकाला गया।

एक और अन्य घटना में पानी का लेवल अचानक बढ़ने की वजह से 13 सरकारी स्कूल के बच्चे सुवर्णा नदी में फंस गए, जिनमें से 04 को स्वास्थ्य टीम ने सहसपुर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। संतोष कुमार, कमांडेंट 15वीं एनडीआरएफ के दिशा निर्देश,एनडीआरएफ टीमों ने मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया

मानसून में होने वाली घटनाओं में राहत बचाव कि तैयारीयों को लेकर मॉक ड्रिल अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जिला प्रशासन आदि विभागों ने प्रतिभाग किया।

देहरादून में मॉक ड्रिल अभ्यास 7 जगह पर करवाया गया
1 सहस्त्रधारा, पिकनिक पॉइंट
2 गौरीमाफी, ऋषिकेश
3 जमनपुर, सेलाकुई
4 किमाड़ी – लंबीधार रोड
5 दुधली, डोईवाला
6 चकराता मॉर्निंग मोटर मार्ग
7 करलीगाड़, सहस्त्रधारा


