भारी बरसात के दृष्टिगत एक दिन का अवकाश घोषित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून- जिलाधिकारी जिला देहरादून के आदेशानुसार निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून एवं एन०डी०एम०ए के सचेत नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा दिनांक 8 जुलाई 2026 को जारी मौसम फॉरकास्ट/नॉवकॉस्ट के अनुसार दिनांक 9 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 09/07/26 को 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *