मसूरी पुलिस की कार्रवाई, ब्लैक रंग की 03 थार व 01 स्कॉर्पियो से हटाई गई अवैध ब्लैक फिल्म
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में मसूरी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में लाइब्रेरी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा ब्लैक रंग की 03 महिंद्रा थार व 01 स्कॉर्पियो (1.वाहन संख्या: HR 36AR 1348, 2. वाहन संख्या : UP 16 FP 1113, 3.वाहन संख्या UP 16 FL 5353, व 4. स्कॉर्पियो संख्या: UP 16 ES 5858) को रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान वाहन के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत अवैध ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई,जो मोटर वाहन अधिनियम एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही वाहन पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म उतरवाकर हटाई गई तथा वाहन चालक – कपिल कुमार पुत्र श्री प्रमोद कुमार नि निवासी गांव घोरी बचेरा गौतम बुद्ध नगर उतर प्रदेश, ध्रुव प्रताप पुत्र अमार निवासी 08/ ब्लॉक- सी जेटा पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट साईं एनक्लेव गौतम बुद्ध नगर उ0प्र0, गुलशन कुमार पुत्र श्री गुलजार निवासी बिरेन 16 लोहारी भिवानी हरियाणा, कपिल रावल पुत्र श्री पी0 रावल निवासी ग्राम घोरी गौतम बुद्ध नगर नोएडा उ0प्र0 के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में नियमानुसार 03 वाहन सीज व 01का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
मसूरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म, हूटर, फ्लैशर, प्रेशर हॉर्न अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

