मसूरी लंढौर बाजार क्षेत्र के सिविल अस्पताल रोड पर खड़ी बाइक रातों-रात गायब
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – लंढौर बाजार क्षेत्र के सिविल अस्पताल रोड से बाइक चोरी का मामला सामने आया है।
भण्डारी निवास, किताब घर निवासी नकुल कुमार ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने दिनांक 06.07.2026 को रात्रि लगभग 8 बजे अपनी बाइक संख्या UK 07 FA 7918 सिविल अस्पताल रोड पर खड़ी की थी।

जब वह 08.07.2026 को अपनी बाइक लेने मौके पर पहुंचे तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर बाइक को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। मसूरी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान द्वारा बताया गया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नकुल कुमार का कहना है कि वह स्वयं और उनके मित्रों द्वारा भी मसूरी के समीपवर्ती क्षेत्रों में बाइक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।नकुल कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस या उन्हें सूचित करें। जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।
संपर्क – 8755063086.
नकुल कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत पुलिस या उन्हें सूचित करें। जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा।
संपर्क – 8755063086.

