देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर भूस्खलन, पानी वाले बैंड के पास गिरे पेड़, आधे घंटे बाधित रहा यातायात

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी – देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप आज भूस्खलन के कारण भारी भरकम वृक्ष सड़क पर आ गिरे। जिससे मार्ग पर यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहयोग से गिरे हुए वृक्षों को काटकर सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू करवाया।

मौके पर वन विभाग की टीम में वन दरोगा अभिषेक सजवाण, वन आरक्षी हरेन्द्र सिंह, वन आरक्षी दलवीर सिंह सजवाण, वन आरक्षी राहुल, दैनिक श्रमिक प्रदीप गैरोला, राहुल कुकरेती, विनोद और वाहन चालक मुलायम पयाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *