मसूरी में अतिवृष्टि से गिरा पुश्ता और दो विशाल पेड़, मकान क्षतिग्रस्त – पालिका व प्रशासनिक टीम ने किया त्वरित राहत कार्य

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी। दिनांक 27 जुलाई 2026 की रात्रि में हुई भारी वर्षा के कारण मसूरी क्षेत्र के स्प्रिंग रोड स्थित भण्डारी निवास के समीप मार्ग की सुरक्षा दीवार (पुश्ता) क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।

वर्षा के प्रभाव से मार्ग किनारे स्थित दो विशाल वृक्ष भी धराशायी होकर स्थानीय निवासिनी सुनीता सेमवाल के भवन पर जा गिरे, जिससे भवन की छत टूट गई तथा घर के भीतर मलबा प्रवेश कर गया। गनीमत रही कि उक्त दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासनिक एवं स्थानीय निकाय की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। स्थल पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी, नायब तहसीलदार (राजस्व प्रशासन), अग्निशमन विभाग, वन विभाग, स्थानीय सभासद पवन थलवाल एवं नगर पालिका की त्वरित कार्यबल टीम उपस्थित रही।



अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मसूरी के निर्देशानुसार उपस्थित अधिकारियों एवं टीम की देखरेख में तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे हुए वृक्षों को कटवाकर परिसर व मार्ग से हटवाया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से मलबे को हटाने तथा सफाई व्यवस्था का कार्य त्वरित गति से पूर्ण कराया गया, ताकि आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *