फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की देहरादून जिला कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, सुमित नेगी बने अध्यक्ष
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून – फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद देहरादून जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन रविवार को मंथन सभागार, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक, देहरादून में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रांतीय सचिव संदीप नेगी एवं चुनाव पर्यवेक्षक व प्रांतीय कोषाध्यक्ष अमित सिंह चौहान की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न कराया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सुमित सिंह नेगी को जनपदीय अध्यक्ष और सुनील कुमार को जनपदीय महामंत्री चुना गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी कि सूची

• जनपदीय अध्यक्ष – सुमित सिंह नेगी • जनपदीय उपाध्यक्ष – अजय बहुखंडी • जनपदीय महामंत्री – सुनील कुमार • जनपदीय कोषाध्यक्ष – गुंजन सुयाल • जनपदीय संप्रेक्षक – शशिबल्लभ बडोनी • जनपदीय उपमंत्री – श्रुति पाठक • जनपदीय संगठन मंत्री – ओम नारायण मिश्र

अधिवेशन में संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जी.पी. भट्ट, पूर्व महामंत्री डी.एस. चौहान, जनपदीय पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित सिंह नेगी ने कहा कि वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की पदोन्नति सहित अन्य लंबित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करेगा।
अंत में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जनपद स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावशाली बनाया जाएगा।

