मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने PWD सचिव को सौंपा ज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग की खस्ता हालत पर जताई चिंता, जल्द मरम्मत की मांग

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 10 अगस्त 2026

खस्ताहाल मसूरी-देहरादून रोड: गर्भवती महिलाओं और मरीजों को खतरा,पर्यटक ले जा रहे बुरी यादें”

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी का राजधानी देहरादून से जुड़ने वाला एकमात्र मार्ग बदहाल हो गया है। इसको लेकर मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड को उप जिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में एसोसिएशन ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर 2025 और जुलाई 2026 की बारिश में मसूरी-देहरादून मार्ग जगह-जगह पर खस्ताहाल हो गया है। मुख्य रूप से तीन अलग-अलग स्थानों पर मार्ग ध्वस्त हुआ है और धसाव हुआ है, जिस कारण वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है और एक घंटे का सफर न्यूनतम तीन घंटे में तय हो रहा है।

एसोसिएशन ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि कोई नागरिक या पर्यटक अस्वस्थ होने के कारण मसूरी से देहरादून जाता है तो वह सही समय पर उपचार नहीं करवा पायेगा। गर्भवती महिलाओं और वृद्ध नागरिकों के साथ भी ये समस्या आ सकती है। साथ में मसूरी आ रहे पर्यटक एक बुरी छवि लेकर मसूरी से लौट रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि सूत्रों के अनुसार अभी तक सभी स्थानों पर जहां-जहां रोड पर रखरखाव होना है और पुश्ते/रिटेनिंग वॉल लगनी है, वहां पर भी काम शुरू नहीं हुआ है और अभी तक किसी भी कार्य का टेंडर नहीं हुआ है जो एक चिंतनीय विषय है।

अतः लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं होने की स्थिति में मसूरी-देहरादून मार्ग के सुधार का काम अगले दो महीने में भी शुरू होता नहीं दिख रहा है जो स्पष्ट रूप से विरोधाभास उत्पन्न करता है।



एसोसिएशन ने यह भी कहा कि क्षेत्र की मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से अत्यंत खराब स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।

अंत में एसोसिएशन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

इस मौके पर अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, सचिन पंवार सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *