हल्द्वानी में कांग्रेस की शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब,मसूरी विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने आज हल्द्वानी से बड़ा शंखनाद किया। हल्द्वानी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित शंखनाद रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे।

इस ऐतिहासिक रैली में मसूरी विधानसभा से भी सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रैली को सफल बनाया। मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ता नगर निगम मालसी पार्षद और प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड, सुमेन्द्र (सुशांत) बोहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हल्द्वानी पहुंचे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड सुमेन्द्र (सुशांत) बोहरा ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा, “आज हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत के लिए हम सभी साथी मसूरी विधानसभा से सैकड़ों की तादाद में हल्द्वानी शंखनाद रैली में पहुंचे हैं। आज का यह स्वागत उत्तराखंड में परिवर्तन के संकल्प और नई ऊर्जा का संदेश दे रहा है।”
बोहरा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन बदलाव की इस आवाज को और मजबूत कर रहा है। 2027 में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में जीत का परचम लहराएगी।

रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

