गोल्डन लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। गोल्डन लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा तीज महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शहीद भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस के समीप एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के इस पावन पर्व का जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें आयुषी, डॉ. सौम्या, लता और माधुरी को तीज क्वीन चुना गया।

वहीं डांस प्रतियोगिता में अंशिका, सोनल, स्मिता और नीमाकांत ने अपनी शानदार प्रस्तुति से बाजी मारी और विजेता बनीं।
समारोह में विभिन्न मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें अर्चना, निधि और सीमा भाटिया ने जीत हासिल की। सभी महिलाओं ने खेलों और नृत्य में खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अम्बुज अग्रवाल, सचिव निशु गुप्ता और कोषाध्यक्ष वंदना विरमानी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तीज उत्सव में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। पूरा माहौल खुशी, संगीत और सावन की मस्ती से सराबोर रहा।

