मसूरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलड़ी में स्कूली बच्चों के साथ आज़ादी का पर्व मनाया।

सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर गोल्डन लायनेस क्लब की अध्यक्षा अंबुज अग्रवाल और क्लब सदस्याओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कामोद शर्मा सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

क्लब अध्यक्ष अंबुज अग्रवाल ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाकर उन्हें अपार हर्ष हो रहा है।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। वहीं वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा मीना रावत और आदित्य शर्मा को खेलकूद में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के समान पर गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स कि सदस्याओं द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर जलपान कराया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *