नाग पंचमी पर तुनेटा नाग मंदिर में नौ दिवसीय पाठ का विधि-विधान से समापन,विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

जौनपुर (टिहरी गढ़वाल) : ग्राम सभा जोड़ी तुनेटा स्थित प्राचीन नाग मंदिर में नाग पंचमी के पावन अवसर पर विगत 9 दिनों से चल रहे विशेष पाठ का आज विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ समापन हुआ।

ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने बताया कि नाग मंदिर समिति तुनेटा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के उपलक्ष्य में 9 दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। पाठ के नौवें दिन नाग पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान नाग देवता के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या देखने को मिली।

नौ दिवसीय पाठ की समाप्ति के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए दूर-दूर से भक्तजनों का तांता लगा रहा और पूरा मंदिर परिसर “जय नाग देवता” के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल उपस्थित रहीं। साथ ही ग्राम सेंजी से रौछेला परिवार के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में नाग मंदिर समिति तुनेटा के अध्यक्ष गोविन्द सिंह रौंछेला, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह रौंछेला, ग्राम प्रधान सुनील सिंह रौंछेला, पुजारी राजेंद्र डंगवाल, देव डोली दयाल सिंह रौंछेला, जयपाल सिंह रौंछेला सहित समस्त ग्राम सभा के लोगों और श्रद्धालुगणों का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *