अखिल भारतीय महिला समिति मसूरी शाखा ने रोपे 100 औषधीय और छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी, 19 अगस्त 2026
अखिल भारतीय महिला समिति (All India Women’s Conference – New Delhi) से संबद्ध अखिल महिला समिति, मसूरी शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वन विभाग के सहयोग से मालदेवता क्षेत्र में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए। रोपण में औषधीय और बहुउपयोगी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई, जिसमें आँवला, जामुन, अमरूद, नीम, सहजन और तेजपत्ता के पौधे शामिल हैं।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि रोपे गए पौधों के संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी भी समिति उठाएगी। पौधों को मवेशियों से सुरक्षित रखने के लिए उनके चारों ओर फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वन विभाग के सहयोग से नियमित सिंचाई और देखभाल की जाएगी, ताकि इन पौधों की समय-समय पर निगरानी कर इन्हें फलीभूत किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रोपण कार्य में सहयोग करने वाले श्रमिकों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा भरोसी रावत,स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य कमल शर्मा,सचिव,गीतू मनचंदा, उपाध्यक्ष,उषा धनाई,आशा गुप्ता,अनीता बत्रा,रमनजीत कौर,अनीता सक्सेना, रजनी एकांत और रजनी अरोड़ा सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


