मसूरी-देहरादून स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति पर मसूरी होटल एसोसिएशन ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन – युद्ध स्तर पर मरम्मत की मांग

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 02 सितंबर 2026

मसूरी-देहरादून स्टेट हाईवे, विशेष रूप से गलोगी एवं ऋषि आश्रम के मध्य मार्ग की खस्ता हालत को लेकर मसूरी होटल एसोसिएशन ने गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव ने माननीय मुख्यमंत्री,उत्तराखंड सरकार, देहरादून को दिनांक 02.09.2026 को ज्ञापन प्रेषित किया है।

संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन ऑफ मसूरी द्वारा बताया गया कि ज्ञापन में कहा गया है कि –
” मसूरी-देहरादून स्टेट हाईवे, विशेष रूप से गलोगी एवं ऋषि आश्रम के मध्य का मार्ग, इस मानसून में हुई भारी वर्षा के कारण अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया है तथा वर्तमान में अत्यंत संवेदनशील एवं असुरक्षित स्थिति में है।”
उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग का स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।
“सड़क की वर्तमान क्षतिग्रस्त स्थिति तथा बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण आवागमन में काफी असुविधा हो रही है और यह स्थिति वाहन चालकों एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकती है।”
साथ ही, एसोसिएशन ने प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं निगरानी हेतु पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती किए जाने का भी अनुरोध किया है, ताकि इन विषम परिस्थितियों के दौरान यातायात का आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

ज्ञापन के अंत में एसोसिएशन ने मांग की है कि –
“आपसे सादर एवं विनम्र अनुरोध है कि कृपया संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा सड़क एवं पुश्तों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कराने हेतु निर्देशित करने की कृपा करें।”

“स्थानीय निवासियों एवं मसूरी आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आपके त्वरित हस्तक्षेप एवं सहयोग के लिए हम आपके अत्यंत आभारी रहेंगे।”


इस मौके पर ज्ञापन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से पुष्कर सिंह धामी प्रदेश मुख्यमंत्री को दिया गया शामिल लोगों में मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,सचिव अजय भार्गव,सुरेंद्र रावत,राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहें

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *