मसूरी में स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के चालान
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। मसूरी पुलिस द्वारा आज कुलड़ी चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुलड़ी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने माउंटेन स्पा सेंटर, कंफर्ट स्पा सेंटर और श्री गुरुदेव स्पा सेंटर पर माननीय न्यायालय का 10-10 हजार रुपये का चालान किया। कुल तीन चालानों से 30,000 रुपये की धनराशि का चालान किया गया।
पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

