मसूरी में 06 से 10 अक्टूबर तक होगा भव्य शरदोत्सव 2026 का आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई अहम बैठकमसूरी। मसूरी के प्रसिद्ध शरदोत्सव (ऑटम फेस्टिवल 2026) की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में शरदोत्सव के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शरदोत्सव का आयोजन 06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव को आकर्षक, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु 8 प्रमुख समितियों का गठन किया गया है:-
1. कोर कमेटी

2. सांस्कृतिक समिति

3. खेल समिति

4. स्वागत समिति

5. आवास एवं भोजन समिति

6. प्रचार-प्रसार समिति

7. वित्त समिति

8. व्यवस्था समिति


बैठक को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन का प्रमुख आकर्षण रहा है, इसलिए इसके स्तर और गरिमा को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विशेष रूप से महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को अभूतपूर्व भव्यता और पारंपरिक लोक-संस्कृति के अनूठे रंगों के साथ आयोजित करने पर बल दिया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय :-


• गठित समस्त समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।

• आगामी 06 सितंबर 2026 को पुनः एक बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें सभी समितियां अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगी।

• आयोजन को वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए फंड कलेक्शन (वित्त संग्रहण) की ठोस रणनीति पर सहमति बनी।

• इस वर्ष के शरदोत्सव की आधिकारिक थीम, लोगो और ऑटम समिति के आधिकारिक लेटरहेड के निर्धारण को लेकर भी आम सहमति व्यक्त की गई, जिसे शीघ्र ही अंतिम रूप देकर जारी किया जाएगा।


बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने महोत्सव को सफल, भव्य और यादगार बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही पालिका अध्यक्ष द्वारा आयोजन में मुख्य केन्द्र बिन्दु / आकर्षण स्थानीय कलाकारों / संस्कृति कर्मियों, कलाकारों, खिलाड़ियों, व्यंजनों आदि पर रखा जाए

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *