ब्रह्माकुमारी आश्रम में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी स्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शैली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और ब्रह्माकुमारीज द्वारा अध्यात्म और संस्कृति को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लक्ष्मी-नारायण की झांकी रही, जिसका किरदार प्रोमिला नेगी और अंशी रावत ने निभाया। दोनों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रोमिला नेगी द्वारा दी गई विशेष नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर बीके वर्षा दीदी और बीके किरण रस्तोगी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राजेश्वरी नेगी, मीना जोशी, सविता, अनीता पुण्डीर, रेखा रावत, उर्मिला पंवार, बाला रावत, रेखा बिष्ट, बीना मल्ला और सभासद बबीता मल्ल सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *