मसूरी में बड़ा हादसा टला: गज्जी बैंड के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो,सवार 5 युवक सुरक्षित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व फायर सर्विस के अथक प्रयासों से वाहन में सवार सभी पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

वाहन संख्या UP14GH-0248 (स्कॉर्पियो एन) में सवार सभी युवक मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रुहाना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों का विवरण:
1. उज्जवल त्यागी (19 वर्ष) पुत्र श्री ओम त्यागी 2. चिराग त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार त्यागी 3. अभिषेक त्यागी पुत्र श्री ओम राज त्यागी 4. यश त्यागी (20 वर्ष) पुत्र श्री अमित त्यागी 5. हनी त्यागी (20 वर्ष) पुत्र श्री संजीव त्यागी
सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।

कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *