मसूरी में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती के साथ महिला गिरफ्तार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग और प्रभावी गश्त की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.09.2026 को पुलिस टीम किक्रेग से बाहर कैंची, मसूरी की ओर जाने वाले मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में महिला के कब्जे से एक कट्टे के अंदर 02 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामदगी को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 धारा 60(1)(c) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम –
1. उपनिरीक्षक दिनेश राणा 2. कांस्टेबल विनोद चौहान 3. महिला कांस्टेबल सुनीता शाह
कोतवाली मसूरी पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्ता –
गोरी पत्नी रमेश, निवासी बाहर कैंची, मसूरी, जनपद देहरादून।
बरामदगी –
02 किलो 630 ग्राम अवैध भांग पत्ती


