मसूरी में अवैध निर्माण पर MDDA का एक्शन, डिक रोड स्थित सम्पत भवन सील
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। संयुक्त सचिव / उप जिलाधिकारी मसूरी के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने मसूरी के डिक रोड स्थित संपत भवन में हो रहे अनाधिकृत निर्माण को आज दिनांक 18/09/2026 को सील कर दिया।

यह कार्रवाई पत्रांक 639 / वाद संख्या आर-0601/2026 दिनांक 16/09/2026 के अनुपालन में की गई।

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम:
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मौके पर MDDA के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने अवैध निर्माण स्थल को सील करने की कार्रवाई पूरी की।

क्या था मामला:
विपक्षी इन्द्रेश गोयल,सम्पत भवन, डिक रोड, मसूरी द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति प्राप्त किये पूर्व निर्मित मुख्य भवन व आउट हाउस के अंदर आरसीसी कॉलम-बीम का निर्माण, पहाड़ की खुदान कर पुश्ता और आरसीसी दीवारों का निर्माण कराया जा रहा था।

MDDA की आख्या के अनुसार मौके पर लगभग 20 मीटर लंबी, 15 मीटर लंबी आरसीसी दीवारें, 25 मीटर लंबा 05 मीटर ऊंचा पुश्ता, भवन के अंदर 12 आरसीसी कॉलम 2.50 मीटर ऊंचाई तक बीम सहित, 18×04 मीटर में स्लैब/प्रोजेक्शन और L-शेप में 20 मीटर लंबा पुश्ता बनाया गया था, साथ ही मुख्य द्वार के पास दो स्थानों पर खनन भी किया गया था।

प्राधिकरण ने बताया कि इस संबंध में 24-04-2026 को धारा 27 के तहत कारण बताओ और कार्य रोकने का नोटिस दिया गया था। 30 अप्रैल से 23 जुलाई 2026 तक 7 तिथियों में सुनवाई हुई, जिसमें विपक्षी के अधिवक्ता उपस्थित रहे, लेकिन कोई स्वीकृति दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। बार-बार शमन मानचित्र प्रस्तुत करने को कहने के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहने पर सीलिंग का आदेश जारी किया गया था, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई।


