राधा अष्टमी पर झुमैलो ग्रुप का भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन और नृत्य से गूंजा पंडाल
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-आज राधा अष्टमी के पावन अवसर पर झुमैलो ग्रुप की ओर से राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप की अध्यक्षा प्रोमिला नेगी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राधा रानी के भजनों और कीर्तन से हुई। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत किए और राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह देखने को मिला।

भजन-कीर्तन के बाद सभी महिलाओं ने मिलकर राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में केक काटा और प्रसाद के रूप में दाल के पकौड़ों का वितरण किया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव को महिलाओं ने बड़े ही आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर प्रोमिला नेगी ने कहा कि राधा अष्टमी प्रेम, त्याग और भक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश्वरी नेगी, कुसुम बिष्ट, किरन, अनिता नेगी, पुष्पा पुंडीर, विनीता तेलवाल, अशरफी, आशा भट्ट, विजय लक्ष्मी नौटियाल, वानु बिष्ट सहित ग्रुप की अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।

अंत में सभी ने राधा रानी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

