दीपचंद सजवाण पुनः नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त,व्यक्त किया आभार
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
नैनबाग/टिहरी गढ़वाल –प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्षों के नाम कि घोषणा हो चुकी हैं। इसी कड़ी में दीपचंद सजवाण को कांग्रेस कमेटी नैनबाग विकासखंड जौनपुर का ब्लाक अध्यक्ष पुनः नियुक्त होने पर उनके समर्थकों में खुशी कि लहर हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष पुनः नियुक्त होंने पर दीपचंद सजवाण ने राष्ट्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,जिला अध्यक्ष मुरारीलाल खडवाल का एवं जिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारीयों,वरिष्ठ नेतागणों एवं धनोल्टी विधानसभा के कांग्रेसजनों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
दीपचंद सजवाण ने आह्वान किया कि वह पार्टी संगठन की नितियों को जन जन तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करेंगे और साथ हि भारतीय जनता पार्टी कि जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार,मंहगाई पेपरलिक, बहन अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर जनता के बीच जाकर जनता को जागृत करनें का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये गए विकास को जनता के बीच रखेंगे अन्त में उन्होंने कांग्रेस के सभी संगठनों का आभार प्रकट किया जिन्होंने उनपर विश्वास किया और उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पर पुनः नियुक्त होंने का अवसर प्रदान करवाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस जन पूर्व कि भांति पार्टी संगठन के लिये एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे।

