महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई बैठक

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी- महिला कांग्रेस मसूरी अध्यक्षा जसवीर कौर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई
जसवीर कौर,अध्यक्षा महिला कांग्रेस मसूरी ने बताया कि आज कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने,महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया और बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
इस मौके पर उपस्थित महिलाओं में
सरिता,सोनिया,विजय लक्ष्मी कोली, सुदेश सैनी,समीन खान,रुबीना अंजुम, रिया,संगीता भंडारी,राजेश्वरी डोभाल, सुधा भंडारी एवं सुनीता के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *