लंढौर बाजार भू-घसाव को लेकर पालिकाध्यक्षा ने दो दिन लगातार किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-लंढौर बाजार में चल रहे भूधंसाव के कार्य में विलंब होने पर पालिकाध्यक्षा मीरा सकलानी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने को कहा वहीं जल संस्थान से सीवर की लाइनें ठीक करने के कहा ताकि कार्य में आ रही बाधा को शीघ्र समाप्त किया जा सके।

उन्होने कहा कि आम जनता के लिए रोड एक दो दिन में पूरी तरह से खुल जायेगी लेकिन वाहनों के संचालन में अभी समय लगेगा।
लंढौर बाजार भूधंसाव में विलंब होने व जनता की नाराजगी को देखते हुए पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने लंढौर जाकर भू -धसांव कार्य का निरीक्षण किया व कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने को कहा। वही जल संस्थान की सीवर लाइन टूटी है जिसके कारण कार्य में बाधा आ रही है।
जिस पर जल संस्थान को लाइन ठीक करने को कहा गया व विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्य भी शुरू कर दिया गया। वहीं आधे क्षेत्र में आर.सी.सी डाल दी गयी है,

आम जनता के लिए पैदल मार्ग एक दो दिन में खुल जायेगा हालांकि लोग रोड खराब होने के बाद भी लगातार इसी मार्ग से पैदल आ जा रहे हैं। लेेकिन वाहनों की आवाजाही में दो सप्ताह का समय लगेगा। उन्होने कहा कि आर.सी.सी सूखने में समय लगता है वहीं इसी बीच दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाना है जिसके कारण थोड़ा समय और लगेगा। उन्होंने कहा कि रोड के आधे भाग में आरसीसी डाल दिया गया है व आधे में सीवर लाइन की मरम्मत के बाद कार्य पूर्ण किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंढौर की यह समस्या विगत कई दशकों से चल रही थी जिसका समाधान किया गया है। उन्होंने सहयोग के लिए बाजार के दुकानदारों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने पूरा सहयोग किया जबकि उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। बताते चलें कि लंढौर भूधंसाव विगत तीन दशक से भी अधिक समय से चल रहा है व हर वर्ष धंसाव होने से आस पास के भवनों को खतरा पैदा हो गया था, कई बार भू वैज्ञानिकों व तकनीकि विशेषज्ञों की टीमों द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए भूधंसाव वाले क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को शुरू किया है।

