मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण कि बड़ी कार्रवाई, टिपडीधार में 9 काटेज सील
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मसूरी चंबा रोड पर स्थित टिपडीधार में निखिल सिकंध के द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण कार्य को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अजय मलिक अधिशासी अभियंता, अनुराग नौटियाल जूनियर इंजीनियर एवं संजीव कुमार सुपरवाइजर,इंदर देव नौटियाल तथा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूरी के आदेशानुसार 9अनधिकृत काटेजों को सील किया गया।

अजय मलिक अधिशासी अभियंता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि केस नंबर R-0460/2025 के संदर्भ में संयुक्त सचिव/उपजिलाधिकारी मसूरी के आदेश पर आज उक्त स्थल पर चल रहे अनाधिकृत निर्माण कार्यों को सीज किया गया हैं।

अजय मलिक बताते हैं कि विभाग अनधिकृत रूप से हो रहे निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई कर रहा हैं और वह जनता से अपील करते हैं कि निर्माण कार्य से पहले व्यक्ति मानचित्र स्वीकृत करवायें और निर्माण कार्य मानचित्र के अनुरूप हि किया जायें।


