मसूरी पब्लिक स्कूल बोर्ड परिक्षा में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उत्कृष्टता की नई मिसाल कि कायम
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- मसूरी पब्लिक स्कूल,मसूरी विद्यालय ने ICSE एवं ISC बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।
ICSE परिणाम
ICSE परीक्षा में विज्ञान वर्ग से सिद्धार्थ पुंडीर ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञान वर्ग से ही दक्ष नौटियाल ने 92.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
वाणिज्य वर्ग से अक्षत राणा ने 88% अंक प्राप्त कर सराहनीय उपलब्धि दर्ज की।
ISC परिणाम
ISC परीक्षा में विज्ञान वर्ग से मोहम्मद फरमान ने 92.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
वाणिज्य वर्ग से तनमय वर्मा ने 88.5% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मानविकी वर्ग से तपस्वी ने 87% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट एवं संतोषजनक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को और ऊँचा किया है। इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष, उल्लास एवं गर्व का वातावरण व्याप्त है। यह परिणाम विद्यार्थियों के अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर परिश्रम का सशक्त प्रमाण है।
विद्यालय प्रबंधन समस्त विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता हेतु हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ करता है। साथ ही, इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

