उद्यान शालिनी फेलोशिप संस्था द्वारा 19वें बैच का इंडक्शन (प्रवेश) कार्यक्रम हुआ आयोजन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

देहरादून-वेल्हम गर्ल्स स्कूल,देहरादून में उद्यान शालिनी फेलोशिप संस्था द्वारा 19वें बैच का इंडक्शन (प्रवेश) कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में 30 नई शालिनियाँ जुड़ीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलिमा शाह (आई.एफ.एस.) एवं संस्था की निदेशक डॉ. किरण मोदी उपस्थित रहीं।

चयनित सात बालिकाएँ मसूरी से हैं। इनमें दो बालिकाएँ सनातन धर्म इंटर कॉलेज, दो बालिकाएँ मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा तीन बालिकाएँ निर्मला इंटर कॉलेज से चुनी गई हैं।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई—1.लिखित परीक्षा 2.साक्षात्कार 3.गृह-भ्रमण (होम विजिट)।

बताते चलें कि संस्था वर्तमान में भारत के 15 राज्यों में 38 चैप्टरों के माध्यम से कार्यरत है। इस वर्ष लगभग 1,200 नई बालिकाएँ संस्था से जुड़ी हैं तथा अब तक लगभग 10,000 बालिकाएँ इसका हिस्सा बन चुकी हैं। देहरादून चैप्टर में 945 बालिकाएँ हैं। देहरादून चैप्टर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी।

इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य विमल डबराल, डॉ. दलजीत कौर,कमल शर्मा, नीलू खन्ना, आसरा ट्रस्ट के सदस्य, सभी मेंटर्स, एलुमनाई, छात्राएँ तथा अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *