कुलड़ी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू ना रहने से बढ़ी परेशानी

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-गढ़वाल जल संस्थान मसूरी द्वारा पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से ना हो पानें के कारण मसूरी के कुलड़ी बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह परेशानी का सबब बनीं।

हालांकि हमारे द्वारा मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं से बात कि गयीं जिसमें सभासदा गीता कुंमाई,बबीता मल्ल,जसवीर कौर,गौरी थपलियाल द्वारा बताया गया कि उनके वार्ड से उन्हें पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में कोई शिक़ायत नहीं आयीं हैं।

रविवार सुबह कुलड़ी बाजार,जफायर हाल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू ना होने के कारण ग्रहणीयों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इस सम्बन्ध में हमें लक्ष्मी उनियाल जो कि एक ग्रहणी हैं उन्होंने बताया कि वीकेंड होने के कारण सप्ताह भर के कपड़े, स्कूल ड्रेस,बच्चों को नहलाने,बर्तनों कि सफाई इत्यादि में सप्ताह के और दिनों से अत्यधिक पानी कि आवश्यकता पड़ती हैं,जिसका संज्ञान गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को होना चाहिए। आज सुबह नाम मात्र के लिए गढ़वाल जल संस्थान द्वारा पानी सप्लाई दि गयी,पानीं में प्रेशर ना होने के कारण बूंद-बूंद पानी टपकता रहा।

अमित कुमार अधिशासी अभियंता गढ़वाल जल संस्थान मसूरी द्वारा बताया गया कि आज यमुना पम्पिंग योजना के द्वारा हो रहीं पेयजल आपूर्ति का पानी किन्हीं कारणों से रिवर्स चला गया और कहीं-कहीं पर पेयजल लाईनों के रख-रखाव का कार्य चलनें के कारण कुछ क्षेत्रों में यह समस्या सामने आई,आज दोपहर तक समस्या का निदान कर दिया जायेगा और सायंकाल से जल आपूर्ति सुचारू रूप से मसूरी के सभी क्षेत्रों को प्रदान हो जायेंगी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *