विद्या मंदिर में द्वितीय चरण की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन,37 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी में छात्र संसद/कन्या भारती एवं शिशु भारती चयन प्रक्रिया के द्वितीय चरण की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में 37 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन अनुज तायल सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य आर०एन० भार्गव इंटर कॉलेज मसूरी एवं विजेंद्र पुंडीर वरिष्ठ पत्रकार ने किया।

अनुज तायल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं के भाषण का विषय एवं प्रस्तुतीकरण उत्तम सराहनीय है जिन्होंने सभी श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।

इस अवसर पर अभिभावक एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श रावत प्रांजल द्वितीय स्थान मनन, खुशी शर्मा एवं तृतीय स्थान अक्षत एवं अंशिका ने प्राप्त किया।


