मसूरी पब्लिक स्कूल द्वारा सांस्कृतिक दिवस मनाया गया
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-मसूरी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विद्यालय प्रधानाचार्य विशाल सिंह द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें धर्मा सदन,ज्वाला सदन,सूर्य सदन,नारायणा सदन के अंतर्गत छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियो के अंतर्गत सांस्कृतिक भ्रमण, शिरोवस्त्र निर्माण, लोक नृत्य,लोक गायन, प्रतिभा प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रदर्शन, अग्निहीन कुकिंग, कला प्रतियोगिता एवं श्लोक पाठ आदि का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विशाल सिंह द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए संस्कृतिक दिवस के महत्व को बताया गया।

विशाल सिंह द्वारा बताया गया कि सांस्कृतिक दिवस विविधता में एकता और हमारी समृद्ध विरासत को रेखांकित करता है।

संस्कृति का अर्थ केवल नाच -गाना या पहनावा नहीं है, संस्कृति हमारे जीने का तरीका है हमारे रीति -रिवाज,खान- पान व मूल्य है जो हमें एक दूसरे के साथ जोड़ते हैं।

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य विशाल सिंह उपप्रधानाचार्य श्रीमती भावना गौतम के साथ समस्त विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें।



