कठोर निर्णय,कर्म निष्ठा और ईमानदारी के लिए याद रहेंगे “भुवन चंद्र खंडूरी”
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से प्रदेश के साथ साथ सम्पूर्ण देश में शोक मनाया जा रहा हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए उनके साथ मुलाकात की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की। पीएम मोदी ने लिखा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्ति) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा हैं कि भुवन चंद्र खंडूरी हमेशा उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहे और यह उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में साफ तौर पर दिखाई दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी प्रेरणादायक कार्य किया और देशभर में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किये। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं खंडूरी के परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।
रजत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष और अध्यक्ष व्यापार संघ मसूरी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और कहा गया कि खंडूरी जी को कठोर निर्णय,कर्म निष्ठा,सुशासन और ईमानदारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
उपेंद्र थापली वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का पूरा जीवन देश, समाज और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उपेंद्र थापली ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
नितेन्द्र बोहरा समाजसेवी द्वारा बताया गया कि खंडूरी परिवार से उनका पारिवारिक सम्बन्ध रहा हैं। भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। खंडूरी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा,सुशासन,ईमानदार राजनीति और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपनी सादगी, कर्मनिष्ठा और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किया।

