बकरीद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेंटी/सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- आगामी बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली मसूरी द्वारा दिनांक 25 मई 2026 को थाना क्षेत्र अंतर्गत पीस कमेंटी/सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा मस्जिदों के मौलवियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आगामी बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने हेतु सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित ना करने, अफवाहों पर ध्यान ना देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पीस कमेंटी/सीएलजी सदस्यों एवं मस्जिदों के मौलवियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की गई।

मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा भाईचारे एवं सौहार्द की परंपरा को बनाए रखें।

