“वाइल्डनेस फर्स्ट एड” प्रशिक्षण में 5 छात्र-छात्राएं रोटरी क्लब के सहयोग से लेंगे भाग
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पर्यटन नगरी मसूरी में आयोजित वाइल्डनेस फर्स्ट एड (डब्ल्यूएफए) प्रशिक्षण (28-30 मई, 2026) में हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट, केम्प्टी फॉल्स, मसूरी, यू.एस. स्कूल ऑफ सर्वाइवल के सहयोग से, प्रसिद्ध पूर्व मरीन यूएस कॉर्प्स प्रशिक्षक श्री जॉन डॉबिन्स के मार्गदर्शन में 16 घंटे का वाइल्डनेस फर्स्ट एड (डब्ल्यूएफए) प्रमाणन पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डॉबिन्स ने येल, डार्टमाउथ और कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण उन स्थितियों में जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है जहां पेशेवर चिकित्सा सहायता में देरी हो सकती है – यह कौशल उत्तराखंड के भूभाग और आपदा-प्रवण क्षेत्रों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी 3 दिन 2रात के इस पाठ्यक्रम में मसूरी से प्रतिभाग करेंगे।
यह एक आवासीय पाठ्यक्रम है। एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कौशल से लैस करने में सहायक होगा।
रोटरी क्लब मसूरी द्वारा 5 छात्रों को सहयोग राशि देते हुए प्रोत्साहित किया गया तथा छात्रों के कौशल को निहारने का प्रयास किया गया। जिसका लाभ आने वाले समय में मसूरी और उत्तराखंड को अवश्य मिलेगा। इस मौके पर रोटरी
क्लब मसूरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक रजत अग्रवाल और निदेशक सुवीगया सभरवाल के साथ छात्रा पायल नेगी, अमन नेगी, वरनिका मित्तल, अरनव बंसल और अस्मिता नौटियाल उपस्थित रहे।

