भाजपा मसूरी मंडल द्वारा शक्ति केंद्र के संयोजकों और कार्यकर्ताओं कि बैठक आयोजित कि गई।

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य रूप से बूथों पर बैठकों को निरंतर करने पर जोर दिया गया, मन की बात कार्यक्रम को सुनने और देखने के लिये कार्यकर्ताओं का हर बूथ पर सहयोग मांगा गया।

रजत अग्रवाल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया गया और 30 मई 2026 को मसूरी मंडल विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेगा और इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारीयों पर चर्चा के साथ विचार विमर्श  किया गया।
बैठक में पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करते हुए आगे बढ़ाने की बात हुई।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष  रजत अग्रवाल,मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान
मंडल महामंत्री किरन,प्रदेश महिला अध्यक्ष वंदना ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार,एस.सी.मोर्चा अध्यक्ष अरुण
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा,शक्ति संयोजक बुथ अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *