भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा SIR मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर हुई विशेष बैठक
भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण (SIR) और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करती रहती है।
मसूरी विधानसभा से लगभग 14000 वोट कट गए हैं और लगभग 2500 नए वोट बने हैं।
**बैठक में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा हुई**

वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण – मतदाता सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करना। जिन बहनों की शादी हो गयी है उनका नाम स्थानांतरण करवाना और जो बहनें शादी करके यहां आयी हैं उनका नाम लिखवाना।

नए वोटर – ऐसे सभी युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में करवाना और वोटर कार्ड बनवाना।
घुसपैठियों पर रोक – पार्टी का विशेष जोर यह सुनिश्चित करने पर रहता है कि वोटर लिस्ट में किसी भी अवैध बाहरी या घुसपैठिए का नाम शामिल न हो।

कार्यकर्ताओं को निर्देश – बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) और स्थानीय पदाधिकारियों को वोटर लिस्ट की कमियों को दूर करने और गड़बड़ियों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
– SIR के कार्य को जल्द पूरा करने के लिये कहा गया।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 8 शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 मौजूद रहे।
बैठक जिला पदाधिकारी सुरेंद्र राणा ने ली।

इस मौके पर उपस्थित लोगों में मीरा सकलानी, रजत अग्रवाल, गुड मोहन राणा, राकेश रावत, नरेंद्र मेलवान,जगजीत कुकरेजा, अरुण कुमार, कुनाल रावत, अमित कुमार,गौरी थपलियाल रणवीर कंडारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

