भाजपा द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)के अन्तर्गत एक विशेष बैठक बुलाई गयी
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अन्तर्गत एक विशेष बैठक बुलाई गयी, जिसमें 4 शक्तिकेंद्रों बुरांशखण्डा, सिल्ला, कफलानी, टीमलीमानसिंह के सभी देवतुल्य संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, BLA 2, मोर्चा अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने प्रतिभाग किया।

बैठक मसूरी मंडल के अन्तर्गत शहस्त्रधारा क्षेत्र में हुई।

भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की एक विशेष बैठक SIR मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर हुई, मतदाता सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम शामिल करना। जिन बहनों की शादी हो गयी है उनका नाम स्थानांतरण करवाना और जो बहनें शादी करके यहां आयी हैं उनका नाम लिखवाना।

ऐसे सभी युवा जो 18 वर्ष के हुए हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में करवाना और वोटर कार्ड बनवाना, पार्टी का विशेष जोर यह सुनिश्चित करने पर रहता है कि वोटर लिस्ट में किसी भी अवैध बाहरी या घुसपैठिए का नाम शामिल ना हो ।बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) और स्थानीय पदाधिकारियों को वोटर लिस्ट की कमियों को दूर करने और गड़बड़ियों पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, महामंत्री नरेंद्र मेलवान,उपाध्यक्ष सुनील चमोली के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


