एक सप्ताह से चलाया जा रहा है पर्यटन नगरी में स्वच्छता अभियान

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीनगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीरा सकलानी के अनुरोध पर संत निरंकारी मिशन द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ किया गया स्वच्छता अभियान लगातार एक सप्ताह से चलाया जा रहा है।



अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा कचहरी रोड से गन हिल मार्केट तक, चिक चॉकलेट के नीचे का क्षेत्र, लंढौर बाजार, साउथ रोड, कैमल्स बैक रोड की रेलिंग के नीचे,डंपिंग जोन का मलबा तथा आर्य समाज मंदिर के नीचे के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।



नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी ने अभियान में सहयोग के लिए मसूरी संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर मसूरी के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *