मसूरी पुलिस द्वारा नकली पिस्टल/गैस लाइटर लहराने पर वाहन चालक के विरुद्ध कि गयी कार्यवाही

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण के साथ जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु/हुड़दंगियो के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा टिहरी बाई पास मसूरी धनोल्टी रोड़ पर सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP14DR1000 फॉर्चूनर कार को रोक कर चैक कि गई। उक्त वाहन को  चालक विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद चला रहा था  जानकारी करने पर बताया कि  वह अपने परिवार व रिस्तेदारो के साथ उत्तराखंड घूमने आये है वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार के द्वारा नकली पिस्टल/गैस लाइटर को लहराया गया जिसका किसी गाड़ी वाले ने वीडियो बना लिया था वाहन में चैक करने पर नकली पिस्टल/गैस लाइटर बरामद हुआ वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम में चालानी कार्यवाही कि गई नकली पिस्टल/गैस लाइटर को कब्ज़ा पुलिस लिया गया है
मसूरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था से खिलवाड़/हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें,किसी प्रकार से कोई  प्रदर्शन हुडदंग अवैध उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग ना करें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *