पालिका प्रशासन ने बैरियरों का किया संयुक्त निरीक्षण,जल्द शुरू होगी फास्टैग प्रणाली
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- माल रोड और कोल्हूखेत बैरियर पर अत्याधुनिक फास्टैग (FASTag) व्यवस्था लागू करने की दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और स्थानीय पालिका प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
इसी क्रम में बुधवार को NHAI एजेंसी और पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा माल रोड स्थित दोनों बैरियरों तथा कोलूखेत स्थित इको पर्यटन शुल्क बैरियर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बैरियरों पर फास्टैग प्रणाली स्थापित करने के लिए तकनीकी संभावनाओं और धरातलीय आवश्यकताओं का जायजा लेना था।
इसके उपरांत आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दोनों विभागों के बीच होने वाले एमओयू (MOU) की अग्रेतर कार्रवाई को आगे बढ़ाए जाने से पूर्व आम बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
इस डिजिटल पहल से बैरियरों पर वाहनों की लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी,पर्यटन शुल्क संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और यात्रियों के समय की भी बचत होगी।
बैठक में NHAI के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, पालिका अध्यक्ष, सभासदगण, पालिका अधिशासी अधिकारी और संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
शीघ्र ही बैठक

